मैनपुरी। गणेश चतुर्थी पर देवी रोड पर स्थापित की गई भगवान गणेश की प्रतिमा का ढोल नगाड़ों के साथ विसर्जन यात्रा निकालकर निचली गंगा नहर में विसर्जन कर दिया गया। विसर्जन यात्रा में खूब अबीर-गुलाल उड़ाया गया।
बुधवार को आचार्य आशुतोष मुखर्जी श्रीकुल ने विसर्जन यात्रा से पूर्व भगवान गणेश की विधिविधान से पूजा अर्चना कराई। उन्होंने कहा कि गणपति की प्रथम पूजा का शास्त्रों में विधान है। विसर्जन यात्रा में ढोल नगाड़ों की धुन पर युवा जमकर थिरके और अबीर-गुलाल उड़ाकर होली खेली। मदार दरवाजे से शुरू हुई विर्सजन यात्रा प्रमुख मार्गों से होती हुई इटावा रोड स्थित निचली गंगा नहर के पुल पहुंची। नहर में विधिविधान से प्रतिमा को विसर्जित किया गया। विसर्जन यात्रा में अवनींद्र सिंह तौमर, रवींद्र तोमर, अरविंद चौहान, अभिषेक तोमर, वीरेंद्र वर्मा, निधि तोमर आदि शामिल थे।