फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गायत्री महायज्ञ से पूर्व निकाली कलश यात्रा

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। मोहल्ला हरिदर्शन नगर स्थित एमएस चौहान डिग्री कालेज प्रांगण में गायत्री महायज्ञ शुरू होने से पहले प्रमुख मार्गों से होकर कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में शामिल महिलाएं सिर पर कलश लेकर भजन-कीर्तन करती चल रही थीं। इस दौरान कलश यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया।
विज्ञापन

बुधवार सुबह 10 बजे से पूजा-अर्चना के बाद कलश यात्रा का शुभारंभ हुआ। कलश यात्रा में सबसे आगे बैंड धार्मिक धुनें बजाते हुए चल रहा था। इसके पीछे महिलाएं सिर पर कलश रखकर भजन कीर्तन करती चल रही थीं। यात्रा में शामिल कई श्रद्धालु धार्मिक धुनों पर थिरकते नजर आ रहे थे। हरिदर्शन नगर, स्टेशन रोड, भांवत चौराहा आदि मार्गों से होती हुई कलश यात्रा वापस मंदिर के पावन धाम पहुंचकर समाप्त हुई। गायत्री महायज्ञ पांच मार्च तक चलेगा। इस मौके पर चेयरमैन साधना गुप्ता, सदर विधायक राजू यादव, महेंद्र सिंह चौहान, विमलेश चौहान, नीलम श्रीवास्तव, विमला सक्सेना, धर्मेंद्र तोमर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें