समेकित शिक्षा के तहत विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चों की विश्व विकलांगता दिवस पर जनपद स्तरीय प्रतियोगिताएं हुईं। यह कार्यक्रम बीआरसी नगला जुला के प्रांगण में हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी चंद्रपाल सिंह और विशिष्ट अतिथि एसपी सुनील कुमार सक्सेना ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि अभिभावक जागरूक हो रहे हैं। वह अपने दिव्यांग बच्चों को पढ़ाने में आगे आए हैं। विशिष्ट अतिथि ने शिक्षकाें से अनुरोध किया कि वह धार्मिक आयोजनों में दान पुण्य करने की बजाए बच्चों पर विशेष ध्यान दें। इनके जीवन को संभारें।
इसके बाद प्रतियोगिताएं हुईं। लंबी दौड़ में नीलेश प्रथम, सौर्यदेव द्वितीय और निखिल तृतीय रहा। सुलेख जूनियर वर्ग में तोताराम प्रथम, आकाश द्वितीय, अवनीश प्रताप तृतीय, प्राथमिक वर्ग में दीपांशु यादव प्रथम, रामा द्वितीय, शिवानी तृतीय रही। कला जूनियर वर्ग में सादगी प्रथम, विमल द्वितीय, आकाश तृतीय रहे। प्राथमिक में कल्पना प्रथम, शिवचरन द्वितीय, नितिन तृतीय रहे। ब्रेल लिपि में रामविलास प्रथम, विजय द्वितीय, विपिन तृतीय, गायन में रीता प्रथम, नेहा द्वितीय, मोहिनी तृतीय, कुर्सी दौड़ में सोनी प्रथम, कन्हैया द्वितीय, दीपांशु तृतीय रहे। कार्यक्रम डीसी रणधीर बहादुर की देखरेख में हुआ साथ ही संचालन भी उन्होंने ही किया। इस मौके पर वार्डन विशेष शिक्षक श्याम कुमार, राजकुमार, संगीत मिश्रा, मोहम्मद मसूद अली, आरती शुक्ला, सुषमा चौहान, अमिला चौहान, संध्या राजपूत, रश्मि, रेखा सिह, उमा द्विवेदी आदि मौजूद थे।