नगर के क्रिश्चियन मैदान में चल रहे महाराजा तेज सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को हुए मुकाबले में गाजियाबाद की टीम ने मथुरा को पांच विकेट से हराकर जीत दर्ज कर ली।
जिला पंचायत अध्यक्ष डा. प्रियरंजन आशू दिवाकर ने दोनों टीम के खिलाड़ियों से परिचय किया। बल्लेबाजी करने मैदान में उतरी मथुरा क्लब के बल्लेबाजों ने सभी विकेट खोकर 155 रन बनाए। मिंटू ने 31 रन, हिमांशु ने 20 और मनीष ने 19 रन बनाए। जीत के लिए 156 रनों के लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरे गाजियाबाद क्लब के बल्लेबाजों ने 28वेें ओवर में पांच विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। मैन आफ द मैच गाजियाबाद टीम के रोहित चौधरी को घनश्याम दास गुप्ता ने दिया। अंपायरिंग बीपी सिंह, हरेंद्र शर्मा, स्कोरिंग शिवम शुक्ला, मोहित प्रकाश, कमेंट्री चंद्रभान और प्रबल प्रताप ने की।