फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेथेनॉल से भरा टैंकर बीच सड़क पर पलटा

Mon, 20 Feb 2017 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
मेथेनॉल से भरा टैंकर बीच सड़क पर पलटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाना क्षेत्र में रविवार रात मेथेनॉल लेकर हरदोई जा रहा टैंकर लोअर गंग नहर पुल पर पलट गया। सूचना मिलने के बाद आनन-फानन में पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंच गई। सुबह करीब छह बजे टैंकर को मार्ग से हटवाया जा सका। इस दौरान कई टन मेथेनॉल सड़क पर बह गया।
विज्ञापन


गुजरात से टैंकर में मेथेनॉल लेकर संडीला हरदोई जा रहा टैंकर रविवार रात को थाना क्षेत्र के लोअर गंग नहर के नए पुल पर सामने आई पिकअप को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर के पलटने से उसमें भरे मेथेनॉल का तेजी से रिसाव होने लगा।

चालक खेतराम निवासी बाड़मेर राजस्थान ने इसकी सूचना पुलिस को दी। यूपी 100 के पुलिसकर्मी तत्काल मौके पर पहुंच गए। दमकल की गाड़ी भी सूचना मिलने के बाद वहां पहुंच गई। सड़क के बीचोंबीच पलटे टैंकर के चलते दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। जिसके चलते पुराने पुल से होकर वाहनों को गुजारा गया। सुबह करीब छह बजे क्रेन की मद्द से टैंकर को खड़ा कराने के बाद सड़क किनारे किया गया। मार्ग से टैंकर हटने के बाद मार्ग का यातायात सुचारु हुआ। टैंकर चालक के मुताबिक हादसे में करीब 60 टन मेथेनॉल बह गया टैंकर में करीब 27 टन मेथेनॉल भरा हुआ था। टैंकर के वहां से रवाना होने के बाद दमकलकर्मी टीम के साथ वापस लौटे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें