फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दगाबाज दोस्त: घर आई मेहमान की भाई ने लूटी आबरू, दरवाजे पर खड़ी रही सहेली; युवती की चीखों पर भी न आया तरस

Sat, 27 Jun 2026 05:58 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

यूपी के मैनपुरी जिले में दोस्त के घर आई युवती से सहेली के भाई ने दुष्कर्म किया। आरोप है कि इस दाैरान सहेली ने भी भाई का साथ दिया। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के थाना औंछा क्षेत्र के गांव में सहेली के भाई ने नोएडा की रहने वाली युवती के साथ बंधक बना कर दुष्कर्म किया। पीड़िता सहेली के घर एक धार्मिक आयोजन में शामिल होने के लिए आई थी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


नोएडा की रहने वाली महिला ने बताया कि वह मूलरूप से जनपद फिरोजाबाद की रहने वाली है। वर्तमान में नोएडा में रह कर मजदूरी का कार्य करती हैं। मार्च माह में उनकी पुत्री थाना औंछा क्षेत्र के गांव ज्योंति खुड़िया में अपनी सहेली वंदना के घर धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने आई थी। 23 मार्च की सुबह कार्यक्रम में सम्मिलित हुई। 

रात में पुत्री खाना खाकर सहेली के कमरे में सोने के लिए चली गई। कुछ देर बाद सहेली बाहर चली गई। तभी वंदना का भाई जय कुमार कमरे में आया और दरवाजा बंद कर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने शोर मचाया मगर कोई बचाने नहीं आया। वंदना और उसका भतीजा गेट के बाहर खड़े रहे। अगले दिन बेटी किसी तरह से बच कर निकली। वह थाने में शिकायत करने गई तो प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई। थाना प्रभारी चंद्रपाल सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, पुलिस शीघ्र ही युवक को गिरफ्तार कर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें