फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: खातों के जरिए ठगी, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। साइबर ठगों का गिरोह भोले-भाले लोगों को फ्री पैनकार्ड बनवाने व अन्य लाभ दिलाने का लालच देकर जिओ पेमेंट बैंक में खाते खुलवाता था। इसके बाद उन खातों में ठगी का लाखों रुपया मंगाता था। साइबर थाना पुलिस ने बुधवार को गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा ने बताया कि कुछ दिन पहले शहर के मोहल्ला अवंतीबाई नगर के रहने वाले सोरन सिंह ने शिकायत की थी। बताया था कि सरिया खरीदने के नाम पर ऑनलाइन उनसे 6.97 लाख रुपये की ठगी की गई है। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद साइबर थाना प्रभारी संतोष कुमार को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। बुधवार को प्रभारी ने हिमांशु श्रीवास्तव निवासी गांव शाहपुर हरीवंश, थाना लंभुआ जनपद सुल्तानपुर, नीलेश और विमल यादव निवासी निवासी प्रेमनगर थाना कोतवाली जनपद कन्नौज को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 40 जिओ पेमेंट बैंक किट, आठ मोबाइल, 10100 रुपये की नकदी आदि बरामद हुए।
पूछताछ करने पर नीलेश उर्फ शिवा यादव ने बताया कि उसने हिमांशु श्रीवास्तव के साथ मिल कर जनपद हरदोई में फर्जी पते पर जिओ पेमेंट बैंक की तीन बीसी एजेंट आईडी बनवाई हैं।
विज्ञापन

भोले-भाले लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने, फ्री पैनकार्ड बनवाने का लालच देकर साथी विमल व हिमांशु की मदद से पेमेंट बैंक में खाते खुलवाते थे। पूछताछ में तीनों ने करीब 200 से अधिक फर्जी खाते खोले जाने की बात स्वीकार की। सात खातों में इस गिरोह की एजेंट आईडी का होना पाया गया। प्रकाश में आए गिरोह के अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें