फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: दिव्यांग बच्चों को मिलेगी रिसोर्स रूम की सुविधा, बनेंगे दक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
आशीष धूसिया
विज्ञापन

मैनपुरी। परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले दिव्यांग बच्चों को उनकी जरूरतों के अनुरूप शिक्षण वातावरण उपलब्ध कराया जाएगा। समेकित शिक्षा योजना के तहत नगर क्षेत्र और जागीर में अत्याधुनिक रिसोर्स रूम स्थापित किए जाएंगे। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से भेजे गए प्रस्ताव को शासन से मंजूरी मिल गई है। प्रत्येक रिसोर्स रूम की स्थापना पर दो-दो लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इन कमरों में विशेष शिक्षण सामग्री, आधुनिक उपकरण और शैक्षणिक खिलौनों के माध्यम से दिव्यांग बच्चों को सीखने का अवसर मिलेगा।
नगर क्षेत्र का रिसोर्स रूम देवी रोड स्थित शिशु उद्यान में और जागीर क्षेत्र का रिसोर्स रूम ब्लॉक संसाधन केंद्र जागीर में स्थापित किया जाएगा। यहां आसपास के परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत दिव्यांग बच्चे निर्धारित समय पर पहुंचकर विशेष शिक्षकों के मार्गदर्शन में गतिविधि आधारित शिक्षा प्राप्त करेंगे। इससे उनकी बौद्धिक, शारीरिक और सामाजिक क्षमताओं का विकास हो सकेगा। समेकित शिक्षा के जिला समन्वयक रणधीर बहादुर सिंह ने बताया कि रिसोर्स रूम दिव्यांग बच्चों की विशेष आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर तैयार किए जाएंगे।
विज्ञापन

-
विशेष शिक्षकों की दो-दो घंटों की लगाई जाएगी ड्यूटी
जिला समन्वयक ने बताया कि कमरों में विशेष शिक्षकों की दो-दो घंटे की ड्यूटी लगाई जाएगी ताकि बच्चों को व्यक्तिगत रूप से सीखने और अभ्यास का अवसर मिल सके। रिसोर्स रूम में बच्चों को केवल पढ़ाई ही नहीं कराई जाएगी, बल्कि खेल-खेल में सीखने की पद्धति अपनाई जाएगी। विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से बच्चों की भाषा, गणित, संज्ञानात्मक क्षमता, व्यवहार, आत्मविश्वास और दैनिक जीवन से जुड़े कौशल विकसित किए जाएंगे।
विज्ञापन


आधुनिक उपकरण और शैक्षणिक सामग्री से लैस होंगे कमरे
रिसोर्स रूम में दिव्यांग बच्चों की जरूरतों के अनुसार रंग-बिरंगे शैक्षणिक खिलौने, पहेली (पजल), ब्लॉक, चित्र पुस्तकें, गणित और भाषा सीखने की सामग्री, ब्रेल किट, बड़े अक्षरों वाली पुस्तकें, श्रवण और दृष्टिबाधित बच्चों के लिए सहायक उपकरण, बैलेंस बोर्ड, थेरेपी बॉल, फाइन मोटर स्किल विकसित करने वाले उपकरण और लेखन अभ्यास सामग्री आदि शामिल होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें