फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: बिछवां में चार अपंजीकृत क्लीनिक और पैथोलॉजी सील

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले में अपंजीकृत क्लीनिक और पैथोलॉजी के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में बिछवां क्षेत्र में चार झोलाछाप दुकानें सील की गईं। संचालकों को एक सप्ताह के भीतर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। यह कार्रवाई झोलाछाप के नोडल अधिकारी आशुतोष कुमार ने की।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी आरसी गुप्ता के निर्देश पर यह कदम उठाया। नोडल अधिकारी टीम के साथ बिछवां क्षेत्र के गांव फर्दपुर और छाछा पहुंचे। वहां उन्होंने देव पैथोलॉजी, रमेश पैथोलॉजी, संतोष पैथोलॉजी और युधिष्ठिर क्लीनिक का निरीक्षण किया। संचालकों से पंजीकरण और डिग्री संबंधी अभिलेख मांगे गए। कोई भी संचालक आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद चारों दुकानों को सील कर दिया गया। संचालकों को नोटिस भी जारी किए गए हैं। नोडल अधिकारी ने बताया कि यदि एक सप्ताह के भीतर जवाब नहीं दिया गया तो सभी संचालकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें