फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri: हार्ट अटैक से चार की मौत, दो की हालत नाजुक, रेफर, सीएमओ बोले-सावधानी बरतने की जरूरत

Wed, 18 Jan 2023 07:58 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में हार्ट अटैक के मामले बढ़ते जा रहे हैं। यहां पिछले 24 घंटे में अटैक से चार लोगों की मौत हो गई। जबकि अस्पताल में 11 मरीज भर्ती किए गए। इनमें से दो की हालत नाजुक देखते हुए मेडिकल क़ॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन
हार्ट अटैक के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी में पिछले 24 घंटे में जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में हार्ट अटैक से जिला अस्पताल में भर्ती एक मरीज सहित चार की मौत हो गई। दो अन्य मरीजों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया है। चिकित्सकों ने हार्ट के मरीजों को सर्दी से बचाव की सलाह दी है। 

विज्ञापन


भोगांव कस्बा के जमैयतगंज निवासी जागेश्वर सिंह (40) को मंगलवार को हार्ट अटैक पड़ा। परिजन गंभीर हालत में उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां उपचार के दौरान जागेश्वर सिंह की मौत हो गई। कुसमरा निवासी साबिर (52) को बुधवार की सुबह हार्ट अटैक पड़ा। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। भोगांव के मोहल्ला जुगिया निवासी भीमसेन (70) को बुधवार की सुबह हार्ट अटैक पड़ा। परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

आलीपुरखेड़ा निवासी 55 वर्षीय कासिम को भी बुधवार की सुबह हार्ट अटैक पड़ा। परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बुधवार को जिला अस्पताल में कुल 755 मरीज पहुंचे। इनमें से 11 को भर्ती किया गया। दो मरीजों की गंभीर हालत देखते हुए मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर किया गया। सीएमओ डॉ. पीपी सिंह ने जिले के लोगों से अपील की है कि हार्ट के मरीज सर्दी से बचाव पर विशेष ध्यान दें।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें