फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: पर्व चेयरमैन के बेटे ने पीआरडी कर्मी से की अभद्रता

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। ज्योति तिराहे पर यातायात व्यवस्था संभाल रहे एक पीआरडी कर्मी के साथ अभद्रता, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष के पुत्र अंशुल गुप्ता और उनके सहयोगियों पर सरकारी कार्य में बाधा डालने आदि की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

थाना भोगांव क्षेत्र के गांव अहिरवा निवासी पीआरडी कर्मी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार को ड्यूटी ज्योंती तिराहे पर यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए लगाई गई थी। सुबह करीब 10 बजे पर्यटन मंत्री का काफिला आने की सूचना मिलने पर ट्रैफिक व्यवस्था सही करा रहे थे। इसी दौरान नो-एंट्री क्षेत्र में एक मिनी ट्रक प्रवेश करने लगा। उसने जब गाड़ी को रोका तो चालक ने फोन मिलाकर अंशुल गुप्ता से बात कराई। फोन पर अंशुल ने वह पूर्व चेयरमैन के बेटे हैं। गाड़ी को जाने दो, जब कर्मी ने अधिकारियों से अनुमति लेने की बात कही तो चालक गाड़ी वापस लौटाने लगा। कुछ ही देर में अंशुल गुप्ता कई समर्थकों के साथ ज्योंती तिराहे पर आया और गाली-गलौज की। सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह का कहना है कि इस मामले में कार्रवाई की जा रही है।
-
राहगीरों ने बनाया वीडियो, हो रहा वायरल
ज्योंती तिराहे पर पीआरडी कर्मी और अंशुल गुप्ता के बीच की झड़प का वीडियो कुछ लोगों ने बना लिया, इसमें पीआरडी कर्मी तो चुपचाप खड़ा नजर आ रहा है। पूर्व चेयरमैन पुत्र गुस्से से तिलमिलाता नजर आ रहा है। वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें