फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: सुबह से कोहरे ने घेरा, गलन और शीतलहर का रहा असर

Wed, 31 Dec 2025 12:17 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो 32 ओछा में घने कोहरे से गुजरते लोग
विज्ञापन
मैनपुरी। जनपद के लोगों को एक दिन के लिए कोहरे से राहत मिली तो मंगलवार सुबह फिर से कोहरे ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया। दृश्यता 20 मीटर से कम होने के वजह से लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को शीतलहर और घना कोहरा होने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन


बढ़ती सर्दी ने जहां लोगों को परेशान किया है, वहीं, फसलों को भी नुकसान पहुंचने लगा है। तेज ठंड और कोहरे के चलते अब फसलों पर ओस का असर भी दिखने लगा है। जिससे फसलों के नुकसान की चिंता में किसान परेशान है। सोमवार को देर रात घना कोहरा होने के चलते हाईवे पर वाहनों की रफ्तार थम गई। वहीं मंगलवार सुबह करीब 10 बजे तक कई क्षेत्रों में घना कोहरा देखने को मिला। कोहरे की वजह से लोगों को दैनिक कार्यों के लिए जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जगह जगह लोगों ने सर्दी से बचने के लिए अलाव का सहारा लिया।

बुधवार को भी शीत लहर और घने कोहरे की संभावना जताई गई है। बुधवार के लिए मौसम विभाग की तरफ से ऑरेंज अलर्ट और बृहस्पतिवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। न्यूनतम तापमान 9 डिग्री से घटकर 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। शीत लहर भी लोगों को परेशान कर सकती है। ऐसे में चिकित्सकों ने लोगों को आवश्यक कार्य होने पर घर से बाहर निकलने और शरीर को पूरी तरह से गर्म कपड़ों से पैक करने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें