फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता की गोद में बेटी की मौत: मां को मनाने थाने पहुंचा था परिवार, नाना के पास दौड़ी गुंजन को बोलेरो ने कुचला

Tue, 04 Aug 2026 09:20 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

परिजन ने बताया कि बच्ची ने सड़क के दूसरी ओर अपने नाना को खड़े देखा तो वह सड़क पर दौड़ गई। इसी दरम्यान तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी ने बच्ची को कुचलती हुई गुजर गई। हादसे में गुंजन बुरी तरह जख्मी हो गई। चीखपुकार सुनकर पिता बाहर आया । इसके बाद बच्ची को गोद में लेकर अस्पताल की ओर दौड़ा। चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
पिता की गोद में बेटी की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के मैनपुरी स्थित विछवां थाने के सामने मंगलवार की दोपहर को सड़क पार करके अपने नाना के पास जा रही पांच साल की मासूम बच्ची को तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी ने रौंद दिया। बच्ची को पिता अस्पताल लेकर दौड़ा मगर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।

विज्ञापन

 

गैर पुरुष के साथ चली गई थी मां
थाना क्षेत्र के गांव कुंजलपुर निवासी संजू राजपूत अपनी बेटी गुंजन (5) के साथ बिछवां थाने आए थे। पत्नी किसी अन्य युवक के साथ घर छोड़कर चली गई थी। उसे समझाने के लिए थाने बुलाया गया था। पति व अन्य परिजन महिला को समझाने का प्रयास कर रहे थे। इस बीच गुंजन थाने के गेट पर पहुंच गई। 

नाना से मिलने को दौड़ी बच्ची, बोलेरो ने मारी टक्कर
परिजन ने बताया कि बच्ची ने सड़क के दूसरी ओर अपने नाना को खड़े देखा तो वह सड़क पर दौड़ गई। इसी दरम्यान तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी ने बच्ची को कुचलती हुई गुजर गई। हादसे में गुंजन बुरी तरह जख्मी हो गई। चीखपुकार सुनकर पिता बाहर आया । इसके बाद बच्ची को गोद में लेकर अस्पताल की ओर दौड़ा। चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस हादसा करके भागने वाली गाड़ी के चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

पिता की गोद में तोड़ दिया दम
बिछवां थाने के सामने हुए हादसे के बाद बदहवाश पिता घायल बच्ची को गोद में लिए भागे जा रहा है। इस दौरान किसी ने मजबूर पिता के दर्द को कैमरे में कैद कर लिया, फोटो में साफ दिख रहा है कि किस तरह से एक पिता के चेहरे पर दर्द और दहशत दोनों झलक रही थी। अस्पताल पहुंचने के बाद जब चिकित्सक ने जांच कर बच्ची की मौत होने की पुष्टि की तो पिता सन्न रह गया। बेटी के शव को सीने से लिपटा कर रोता रहा, परिजन व ग्रामीणों ने किसी तरह से बच्ची को पिता से अलग किया और शव मोर्चरी में रखवाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें