फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ननिहाल आए मासूम के साथ ऐसा हादसा...खून से लथपथ मिली बच्चे की लाश, कटी थी गर्दन; देखकर कांप गया कलेजा

Sat, 07 Jun 2025 05:41 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

बोरवेल के पास पड़े गद्दे पर खेलते समय अंश अचानक पास ही करीब 10 फीट से अधिक गहरे बोरवेल में जा गिरा। जानकारी होते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। 
विज्ञापन
मासूम का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के थाना कुरावली क्षेत्र के गांव अकबरपुर झाला स्थित ननिहाल आया 5 वर्षीय मासूम शुक्रवार की रात खेलते समय बोरवेल में गिर गया। लोगों ने आनन-फानन बोरवेल में उतर कर मासूम को बाहर निकाला। गर्दन कटने पर खून से लथपथ अंश को परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सदमे में परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव को घर ले गए।
विज्ञापन


जनपद एटा के गांव नगला हुलासी के रहने वाले अवध पाल यादव अपनी पत्नी पूजा देवी और दो बेटों, 5 वर्षीय अंश व 8 वर्षीय चीकू को करीब एक माह पहले अकबरपुर झाला स्थित उनकी ननिहाल छोड़ गए थे। शुक्रवार की रात गांव से एक बरात जा रही थी, जिसे देखने के लिए अंश अन्य बच्चों के साथ निकला था। 

 
विज्ञापन

बोरवेल के पास पड़े गद्दे पर खेलते समय अंश अचानक पास ही करीब 10 फीट से अधिक गहरे बोरवेल में जा गिरा। जानकारी होते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कुछ लोगों ने बोरवेल में उतरकर अंश को बाहर निकाला। परिजन उसे तुरंत जिला अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने अंश को मृत घोषित कर दिया। बोरवेल में गिरने के दाैरान अंश का एक हाथ टूट गया था और किसी धारदार चीज पर गिरने की वजह से उसकी गर्दन भी कट गई थी।

मासूम की मौत से परिवार में मातम
अंश की मौत की खबर सुनते ही परिवार में मातम छा गया। जब परिजन अंश का शव अकबरपुर झाला स्थित घर लेकर पहुंचे, तो मां पूजा देवी बदहवास हो गईं। उन्होंने अपने बेटे के शव को सीने से लगा लिया और छोड़ने को तैयार नहीं थीं। महिलाओं के तमाम प्रयासों के बावजूद वे सिर्फ रोती रहीं और अंततः बेहोश हो गईं। इसके बाद ही अंश के शव को उनकी गोद से लेकर अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जा सका। बेटे की असामयिक मौत की खबर सुनकर पिता अवध पाल यादव के आंसू भी थमने का नाम नहीं ले रहे थे। छोटे भाई अंश की मौत के बाद 8 वर्षीय बड़ा भाई चीकू भी सदमे में गुमसुम हो गया है।


ये भी पढ़ें-UP: मैनपुरी में महंत की अंत्येष्टि पर खूनी संघर्ष...आश्रम के बाहर मारपीट और पथराव, मंदिर पर ताला; पूजा-पाठ बंद
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें