फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: पांच करोड़ रुपये से बनेंगे पांच मार्ग

Sun, 01 Mar 2026 11:42 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। लोक निर्माण विभाग द्वारा जिले में पांच मार्ग का नव निर्माण कराया जाएगा। यह काम पांच करोड़ रुपये से अधिक की लागत से होगा। पांचों मार्ग का नव निर्माण कराने के लिए शासन ने 25 लाख रुपये की धनराशि अवमुक्त भी कर दी है।
विज्ञापन

चालू वित्तीय वर्ष में पांच मार्ग नव निर्माण के लिए चिन्हित किए गए हैं। इस संबंध में संयुक्त सचिव शासन राजेश प्रताप सिंह ने प्रमुख अभियंता विकास लाेक निर्माण विभाग को पत्र लिखा है। बताया है कि पराहार से घाटमपुर के 1300 मीटर मार्ग के लिए 96.88 लाख रुपये की लागत से काम होगा। इसके लिए 4.84 लाख रुपये अवमुक्त भी कर दिए गए हैं।
जींगना मार्ग से ईकरी तक 1000 मीटर मार्ग के लिए 70.25 लाख रुपये की लागत से काम होगा। इसके लिए 3.50 लाख रुपये अवमुक्त भी कर दिए गए हैं। रंपुरा से सराय लतीफपुर तक 1100 मीटर मार्ग के लिए 82.77 लाख रुपये की लागत से काम होगा। इसके लिए 4.14 लाख रुपये अवमुक्त भी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

प्रेमपुर से सीलमपुर तक 1200 मीटर मार्ग के लिए 90.64 लाख रुपये की लागत से काम होगा। इसके लिए 4.53 लाख रुपये अवमुक्त भी कर दिए गए हैं। उझैया फकीरपुर से झब्बलपुर तक 2300 मीटर मार्ग के लिए 160.73 लाख रुपये की लागत से काम होगा। इसके लिए 8.04 लाख रुपये अवमुक्त भी कर दिए गए हैं। पांचों मार्ग का नव निर्माण चालू वित्तीय वर्ष में ही कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें