फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: दो डॉक्टर सहित पांच कर्मचारी मिले अनुपस्थित

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरसी गुप्ता ने मंगलवार को एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और दो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया। उनको दो डॉक्टर सहित पांच कर्मचारी अनुपस्थित मिले। इन लोगों का वेतन काटने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिगवां पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी दोपहर करीब 12:30 बजे पहुंचे। यहां डॉ. अंकित कुमार अस्पताल पर नहीं मिले। लैब टेक्नीशियन भी अनुपस्थित मिला। सीएमओ ने अनुपस्थित दिनों का वेतन काटने के आदेश दिए। अस्पताल परिसर में सफाई की स्थिति ठीक नहीं थी। फार्मासिस्ट योगेश पांडेय को सफाई कराने के साथ मरीजों को बेहतर उपचार देने के निर्देश दिए।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेखराजपुर पर निरीक्षण के दौरान डॉ. सनी कुमार और लैब टेक्नीशियन प्रतिभा कुमारी उपस्थिति लगाकर मौजूद नहीं मिले। इन कर्मचारियों का वेतन काटने की निर्देश चिकित्सा अधीक्षक को दिए। फार्मासिस्ट मनीष मिश्रा ने बताया कि 11 मरीज देखे गए थे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जागीर में नेम सिंह लैब टेक्नीशियन अनुपस्थित मिला। एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान प्रभारी जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी रवींद्र सिंह गौर, डॉ. पंकज तिवारी, अतुल कुमार फार्मासिस्ट आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें