दबंगई: चार-पांच ने मिलकर अकेले लड़के को लात-घूसों से पीटा
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में कुछ लड़कों द्वारा मिलकर एक अकेले लड़के को जमकर पीटा गया। सोमवार को युवक को पीटने का वीडियो भी सामने आया। वीडियो के आधार पर पुलिस आरोपी लड़कों की तलाश कर रही है। वीडियो शहर के श्मशान घाट रोड का बताया जा रहा है।