फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय चेस प्रतियोगिता में पाया प्रथम स्थान

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। सेंट मेरीज स्कूल के कक्षा 11 के छात्र संकल्प अरोरा ने आल इंडिया चेस फेडरेशन के तत्वावधान में चंडीगढ़ में हुई प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

यह राष्ट्रीय चेस प्रतियोगिता चंडीगढ़ चेस एकेडमी के तत्वावधान में हुई थी। इसमें भारत के 17 प्रदेशों से लगभग 249 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता में 1.5 लाख रुपये का पुरस्कार संकल्प अरोरा को मिला। इस उपलब्धि पर संकल्प अरोरा को विद्यालय प्रबंधक दीपक दास, प्रधानाचार्या मनोरमा, उपप्रधानाचार्या वीना चौहान, इंचार्ज कमलेश गेरा, इंचार्ज बीना गौड़ आदि ने बधाई दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें