फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद के युवक को गोली मारकर बाइक लूटी

Sat, 13 May 2017 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी।
विज्ञापन
फिरोजाबाद के युवक को गोली मारकर बाइक लूटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाना घिरोर क्षेत्र के गांव डकरी के समीप शुक्रवार रात करहल स्थित ससुराल से लौटकर वापस जा रहे फिरोजाबाद निवासी युवक को बदमाशों ने गोली मार दी। इसके बाद बाइक लूटकर भाग गए। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से सैफई रेफर कर दिया।
विज्ञापन

फिरोजाबाद के गांव मचान निवासी भूप सिंह (28) की ससुराल करहल थाना क्षेत्र में है। शुक्रवार को वह बाइक से ससुराल आया था। रात करीब नौ बजे जब वह वापस घर लौट रहा था। तभी थाना घिरोर क्षेत्र की सीमा में गांव डकरी के समीप बदमाशों ने उसे रोक लिया। उसके साथ मारपीट कर बाइक लूटने की कोशिश की तो वह बदमाशों से भिड़ गया। तभी एक बदमाश ने तमंचा से उसे गोली मार दी। इसके बाद बाइक लूटकर भाग गए। इस बीच किसी राहगीर ने पुलिस को सड़क हादसे में युवक के घायल होेने की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को घायल ने बताया कि उसे गोली मारी गई है। जिसके बाद पुलिस उपचार के लिए जिला अस्पताल ले आई। रात को चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए सैफई रेफर कर दिया। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। घायल का उपचार अब आगरा में चल रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें