फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीरोजाबाद ने मैनपुरी को 4-9 से हराया

Thu, 04 Aug 2016 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
फुटबाल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 स्थानीय राजकीय इंटर कालेज के प्रांगण में मंडलीय फुटबाल प्रतियोगिता हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ डीआईओएस आरपी यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इसमें आगरा, फीरोजाबाद और मैनपुरी की टीमों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

फुटबाल मैच 17 वर्षीय बालक वर्ग में मैनपुरी और फीरोजाबाद की टीमों के मध्य हुआ। इसमें फीरोजाबाद ने मैनपुरी को 4-9 से पराजित किया। फाइनल मैच आगरा-फीरोजाबाद की टीमों के बीच खेला गया। इसमें आगरा ने फीरोजाबाद को 2-0 से पराजित किया। 14 वर्षीय बालक वर्ग में आगरा ने मैनपुरी को 2-0 से पराजित कर विजय प्राप्त की। मैनपुरी उपविजेता रही। इसके चलते 17 वर्षीय में शील्ड डीबीएसएस खालसा इंटर कालेज आगरा एवं 14 वर्षीय में शील्ड एनसी वैदिक इंटर कालेज आगरा ने प्राप्त की। 
प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार यादव और हरप्रसाद यादव ने शील्ड प्रदान की। इस मौके पर स्वतंत्र मिश्रा, नागेंद्र सिंह, केपी सिंह, रामकृष्ण यादव सहित तीनों जिले के शिक्षक मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें