मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र स्थित पुरानी बस्ती देवपुरा में रविवार को गांजा बिक्री का विरोध करने पर एक युवक पर जानलेवा हमला किया गया था। बाइक सवारों ने तमंचे से फायर किए थे। पुलिस ने तीनों हमलावरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुरानी बस्ती देवपुरा निवासी आकाश शाक्य ने बताया कि मोहल्ले के ही रहने वाले आर्यन और देव अपने साथी तारापुर एलाऊ निवासी भानु के साथ मिलकर क्षेत्र में खुलेआम गांजा बेचने का धंधा करते हैं। जब उसने विरोध किया तो उससे रंजिश मानने लगे। एक नवंबर को जब वह मोहल्ला स्थित एक दुकान पर खड़ा था, तभी तीनों बाइक से आए और जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायर किए। सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार किया जाएगा।