फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: न्यायालय के आदेश पर सेल्समैन की हत्या की प्राथमिकी दर्ज

Tue, 16 Jun 2026 12:03 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
औंछा। थाना क्षेत्र के गांव नगला कंचन के पास 27 मार्च को पेट्रोल पंप के सेल्समैन की गोली लगने से मौत हो गई थी मामले में मृतक के पिता ने न्यायालय के आदेश पर अज्ञात पर हत्या करने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस अब मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

नगला कंचन निवासी राधेश्याम ने बताया कि उनका बेटा नगला दुर्जन के पास श्रीजी पेट्रोल पंप पर सेल्समैन था। चार मार्च को बाइक सवार चार लोग आए और बेटे गौरव से पेट्रोल डलवाया। जब पुत्र ने रुपये मांगे तो तमंचा निकाल कर कनपटी पर रख दिया और धमकी दी कि दोबारा रुपये मांगे तो जान से मार देंगे। बेटे ने चौकी पुलिस को बुला कर चारों युवकों को पकड़वा दिया। इसी रंजिश के चलते 27 मार्च की सुबह पेट्रोल पंप से करीब 300 मीटर दूर पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सबूत मिटाने के लिए बेटे का मोबाइल करीब 100 मीटर दूर पानी के गड्ढे में फेंक दिया गया। इस मामले में पुलिस ने उनकी प्राथमिकी दर्ज नहीं की, जिसके बाद उन्होंने न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया। औंछा पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें