फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: पीएम और सीएम पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, सपा नेता पर प्राथमिकी

Wed, 11 Nov 2026 11:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
शशांक चतुर्वेदी, सपा नेता
विज्ञापन
करहल(मैनपुरी)। सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में पुलिस ने समाजवादी छात्र सभा के जिला महासचिव पर प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

थाने में तैनात उप निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि मंगलवार को वह क्षेत्र में गश्त पर थे। तभी किशनी चौराहे पर कुछ स्थानीय लोग एक फेसबुक पोस्ट पर चर्चा कर रहे थे। इसमें प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणियां की गई थीं। जब इस बारे में जानकारी की तो पता चला कि शशांक चतुर्वेदी की आईडी से यह पोस्ट की गई है। इस पोस्ट में प्रधानमंत्री का करहल-किशनी चौराहे पर पुतला फूंकने और मुख्यमंत्री को लेकर आपत्तिजनक बातें कही गईं थीं। इस तरह की पोस्ट से लोगों में आक्रोश पनपने व तनाव फैलने की आशंका के बीच उप निरीक्षक ने समाजवादी छात्र सभा के जिला महासचिव शशांक चतुर्वेदी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई।



फर्जी आईडी बनाकर रची गई साजिश
इस पूरे विवाद पर अपनी सफाई देते हुए समाजवादी छात्र सभा के जिला महासचिव शशांक चतुर्वेदी ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उनका कहना है कि उन्होंने ऐसी कोई भी टिप्पणी सोशल मीडिया पर साझा नहीं की है। मेरी जानकारी के अनुसार, भाजपा से जुड़े कुछ लोगों ने फर्जी आईडी बनाकर मेरी छवि को धूमिल करने के उद्देश्य से यह भ्रामक सामग्री प्रसारित की है। मेरा इस प्रकार की किसी भी टिप्पणी या पोस्ट से दूर-दूर तक कोई संबंध नहीं है। बिना किसी पुख्ता सत्यापन के मेरे नाम से ऐसी बातें जोड़ना पूरी तरह अनुचित है। यदि किसी को भी इस मामले में कोई संदेह है, तो वह इसकी उच्च स्तरीय और निष्पक्ष जांच करवा सकता है।
विज्ञापन




मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है साथ ही आरोपी की तलाश की जा रही है। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच जारी है। जल्द ही मामले में पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई करेगी। - अजय सिंह चौहान, सीओ करहल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें