फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: रामनगर रोड पर मिले शव की हुई शिनाख्त

Wed, 11 Nov 2026 11:37 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना किशनी क्षेत्र में रामनगर रोड पर मंगलवार को मिले वृद्ध के शव की पहचान हो चुकी हो गई है, मृतक बिछवां क्षेत्र के गांव सिमरई का रहने वाला था। उसके छह बच्चे हैं। पांच वर्ष पहले पत्नी की मौत हो चुकी है। वह कई वर्ष से इधर उधर घूम कर गुजर बसर कर रहा था। बुधवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना था कि वृद्ध आसपास के क्षेत्र में काली का रूप धारण कर घूमता था और लोगों से मांगकर अपना पेट भरता था। बुधवार सुबह बिछवां थाना क्षेत्र के गांव सिमरई निवासी उपेंद्र और नीलेश मोर्चरी पहुंचे। बताया कि रामनगर रोड पर मिला शव उनके पिता रतिराम(55) का है। पिता यदा-कदा ही गांव आते थे। बुधवार सुबह जानकारी के बाद उन्होंने शव की पहचान की है। सीओ भोगांव आरके द्विवेदी ने बताया कि शव की पहचान होने के बाद पोस्टमार्टम कराया गया है, शव अंतिम संस्कार के लिए परिजन के सुपुर्द कर दिया गया है। रिपोर्ट के आधार पर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें