फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: पराली जलाने वाले छह किसानों पर 15 हजार का जुर्माना; किसानों को सख्त निर्देश

Sun, 22 Oct 2023 08:01 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनुपरी में पराली जलाने वाले छह किसानों पर 15 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। किसानों को पराली न जलाने के लिए सख्त निर्देश दिए गए हैं। 
विज्ञापन
Mainpuri News: पराली जलाने वाले छह किसानों पर 15 हजार का जुर्माना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनुपरी में धान की पराली जलाना प्रतिबंधित है। इसके बाद भी किसान पराली जलाने से बाज नहीं आ रहे हैं। इसी के चलते जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में पराली जलाने वाले छह किसानों पर 15 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। साथ ही उन्हें दोबारा पराली न जलाने की सख्त हिदायत भी दी गई है।

विज्ञापन


कृषि विभाग द्वारा पराली जलाने से किसानों को रोकने के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसके बाद भी कहीं न कहीं पराली जलाने की घटनाएं सामने आ रही हैं। एक ओर जहां सैटेलाइट से निगरानी की जा रही है तो वहीं दूसरी तरफ कृषि विभाग के कर्मचारी भी क्षेत्र में सक्रिय हैं। इसी के चलते कृषि विभाग के कर्मचारियों ने पराली जलाने के छह मामले चिह्नित किए। 

यह भी पढ़ेंः- UP: दो बच्चों की मां को हलवाई से हुआ इश्क, परवान चढ़ा प्रेम तो उठाया ऐसा कदम..., शर्मसार हो गए परिवार के लोग
विज्ञापन


इसमें गांगसी के नगला मुकुट में रघुवीर सिंह, नरेंद्र सिंह, सोवरन सिंह और नवीन कुमार ने अपने खेतों में पराली जलाई। वहीं गांव कुबेरपुर निवासी प्रागसिंह और नगला बलसिंह निवासी बृजेश कुमार ने भी पराली खेत में जला दी। कृषि विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर सभी 2500-2500 रुपये का जुर्माना वसूल किया। कुल 15 हजार रुपये जुर्माना वसूूल किया गया। साथ ही किसानों को दोबारा पराली न जलाने की सख्त हिदायत दी गई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- स्टाफ नर्स की मौत का मामला: पिता बोले- मोबाइल मिला री-सेट, महिलाकर्मी को लेकर था विवाद; पुलिस सुन नहीं रही

जिला कृषि अधिकारी डॉ. सूर्यप्रताप सिंह ने बताया कि किसानों से लगातार पराली न जलाने की अपील की जा रही है। इसके बाद भी मामले सामने आ रहे हैं। उन्होंने किसानों से पराली का अन्य विधियों से निस्तारण करने के लिए कहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें