फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीषण गर्मी और धूल ने छीना लोगों का चैन

Fri, 14 Apr 2017 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी।
विज्ञापन
भीषण गर्मी और धूल ने छीना लोगों का चैन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आग उगलते मौसम में सभी का बुरा हाल है। दिनों-दिन बढ़ रही गर्मी ने लोगों के सामने कई दिक्कतें पैदा कर दी हैं। प्रात: आठ बजे से ही शुरू होने वाली गर्मी देर शाम तक वातावरण में ठंडक नहीं घुलने देती। वहीं शुक्रवार को परेशानी और बढ़ गई। अधिकतम तापमान भी बढ़कर 41.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन


शुक्रवार को प्रात: दस बजे से ही सड़कों पर सन्नाटा छा गया। बिजली की कटौती के चलते शहर में पानी के लिए त्राहि-त्राहि मची है। पिछले कई दिनों से भगवान भास्कर का कहर लोगों पर टूट रहा है। जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। एक तो आग उगलता सूरज और ऊपर से पानी की किल्लत। ऐसे में आम आदमी परेशान हो गया है। नगर के मोहल्ला छपट्टी में दो दिनों से पालिका के नलों में पानी नहीं आया। इसके चलते स्थानीय लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।
शुक्रवार को सुबह से ही सूरज आग उगलने लगा। दिन भर चली धूल भरी गर्म हवाओं ने लोगों का सड़कों पर निकलना मुश्किल कर दिया। आलम यह था कि दोपहर होने से पूर्व ही बाजार ही नहीं बल्कि अधिकांश सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। देर शाम तक गरम हवाओं ने लोगों को परेशान कर रखा। भीषण गरमी के चलते लोगों के कामकाज भी प्रभावित हो रहे हैं। घर से निकलने से पहले लोगों को तेज धूप से बचाव के लिए इंतजाम करने पड़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें