महापुरुषाें को धर्म की सीमा में बांधना अल्पज्ञानता है, इनकी कोई जाति नहीं होती। महापुरुषों ने हमेशा समाज को दिशा देने का काम किया है। समाज उसी व्यक्ति को याद करता है जिसके कार्यों से समाज के अनगिनत लोगों को फायदा पहुंचता है। यह विचार जिलाधिकारी चंद्र पाल सिंह ने डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के मौके पर आयोजित विचार गोष्ठी में व्यक्त किए।
डीएम ने कहा कि डॉ. अंबेडकर उच्च कोटि के विद्वान, विधिवक्ता व अर्थशास्त्र, समाज शास्त्र के ज्ञाता थे। उनको हमेशा ज्ञानार्जन की लालसा रहती थी। उन्होंने हमेशा समाज से छुआछूत, भेदभाव मिटाना, महिला उत्थान, नारी को सम्मानीय स्थान दिलाने व उनकी शिक्षा के लिए संघर्ष किया। मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार गुप्ता ने कहा कि संविधान शिल्पी बाबा साहब अंबेडकर का जीवन समाज के लिए मिसाल, अनुकरणीय है।
अपर जिलाधिकारी एके श्रीवास्तव ने कहा कि हम जिस संविधान के तहत कार्य कर रहे हैं उसको दिशा देने का कार्य बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने किया। अपर पुलिस अधीक्षक शिष्य पाल सिंह ने कहा कि संविधान में बाबा साहब ने सभी को बराबरी का हक देने का ध्यान रखा। वरिष्ठ कोषाधिकारी बृजेश कुमार ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर महान चिंतक, विचारक, समाज सुधारक के साथ-साथ संविधान निर्माता थे।
गोष्ठी को जिला विकास अधिकारी जेएन कुरील, डीसी एनआरएलएम राम शिरोमणि मौर्य, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राम करन यादव, जिला पूर्ति अधिकारी विकास गौतम, सत्य प्रकाश द्विवेदी,अतुल सत्यार्थी आदि ने भी डा. भीमराव के जीवन दर्शन पर विस्तार से प्रकाश डाला। संचालन आचार्य टीईपी सेंटर जेके त्रिवेदी ने किया।
अंबेडकर जयंती पर हुए कार्यक्रम, लगाई झाड़ूू
कस्बों में भी अंबेडकर जयंती पर शोभायात्रा निकालने के साथ ही सफाई अभियान चलाया गया।
करहल के मोहल्ला बाग वृंदावन में शरद यादव ने सड़कों पर झाड़ू लगाकर सफाई अभियान चलाया। नगर पंचायत परिसर में हुए कार्यक्रम में चेयरमैन संजीव यादव, दिलीप राना, कमलेश कुमार, विजय कुमार, बबलू, फूलसिंह कठेरिया मौजूद थे। कुरावली में प्रभात फेरी और शोभायात्रा निकाली गई। चेयरमैन अभिलाख सिंह राठौर, पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह राठौर, राजीव महाजन, धर्मेंद्र वर्मा धम्मा, अजय सिंह कुशवाह, बाबी गुप्ता, चंद्रभान भाष्कर, दुलारे लाल प्रेमी, केजीबाबू, सूरजपाल मौजूद थे। दन्नाहार क्षेत्र के ग्राम पंचायत नौनेर के नई बस्ती जिन्दपुर में ग्रामीणों ने अंबेडकर जयंती मनाई। जीतू, जितेंद्र सिंह, सुभाष, सूरज, शिवप्रताप, हरीश चंद्र, कमला देवी मौजूद थे।
किशनी में बाईपास पर अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद कार्यक्रम हुआ। राजेश्वरी बौद्ध, श्यामसुंदर बौद्ध, विधायक ब्रजेश कठेरिया, ब्लाक प्रमुख मीरा देवी यादव, रामपाल सिंह यादव, चेयरमैन जैसीराम यादव, विकास यादव, प्रवेश यादव, सभासद सोनू चक, मुकेश यादव मौजूद थे। तहसील में एसडीएम अविनाश चंद्र मौर्य, तहसीलदार राकेश सोनी, नायब तहसीलदार प्रमोद कुमार, मनोज गुप्ता, श्याम गुप्ता, बलराम गुप्ता, विकास खंड में ब्लाक प्रमुख मीरा देवी यादव, बीडीओ शरद चंद्र गुप्ता, जगराम सिंह यादव, राजवीर यादव, विकास यादव, डैनी यादव, संजीव यादव, सत्यम सिंह मौजूद थे।
भोगांव में प्रभात फेरी के बाद तहसील सभागार में गोष्ठी हुई। एसडीएम संदीप कुमार, तहसीलदार राकेश कुमार, न्यायिक तहसीलदार हेमचंद्र शर्मा, कानूनगो आकांक्षा, मीना देवी, वीरेंद्र वर्मा, राजीव कुमार, राजेश यादव, रमेश सिंह तोमर मौजूद थे। अंबेडकर विद्यालय, अंबेडकर छात्रावास में हुए कार्यक्रम में प्रबंधक हाकिम लाल वर्मा, अशोक कुमार वर्मा, सुभाष कुमार वर्मा, श्यामलाल गिहार, सुघर सिंह कठेरिया, अशोक यादव, अस्तेंद्र गुप्ता, जगदीश प्रसाद, लवी मिश्रा मौजूद थे।