फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो कच्चे मकान गिरे, दो गंभीर

Sat, 03 Sep 2016 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
हादसा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 बरसात के बाद तेज धूप निकलने से कच्चे मकानों के गिरने का सिलसिला शुरू हो गया है। थाना दन्नाहार क्षेत्र के ग्राम कीरतपुर में मकान गिरने से मलबे में दबकर दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। ग्रामीणों ने दोनों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया, वहीं ग्राम पड़रिया में एक कच्चा मकान गिर गया।
विज्ञापन


 थाना दन्नाहार क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कीरतपुर में सुरेश चंद्र का कच्चा मकान बना हुआ है। परिवार की सदस्य सुरजा देवी (65), विमला देवी (45) तथा मोहनी (11) घर में बैठी हुई थीं। तभी दोपहर के समय अचानक मकान भरभराकर गिर पड़ा। मकान के गिरने की आवाज सुनकर ग्रामीण एकत्रित हो गए। ग्रामीणों की मदद से मकान में दबे लोगों को बाहर निकाला गया, जिसमें सुरजा देवी और विमला देवी की हालत खराब होने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया, उधर, ग्राम सभा औड़ेय पड़रिया के ग्राम पड़रिया में मातादीन शाक्य का मकान गिर पड़ा। गनीमत रही कि उस समय सभी लोग बाहर पेड़ की छाया में बैठे थे। घर में रखा सारा क्षतिग्रस्त हो गया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें