फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डांस महासंग्राम में मैनपुरी का रहा दबदबा

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो,अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। स्टेप अप डांस अकादमी के तत्वावधान में डांस का महासंग्राम सीजन-2 देवी रोड चुंगी स्थित एक मैरिज होम में चल रहा है। रविवार को इसका फाइनल राउंड हुआ। इसमें मैनपुरी के बच्चों का दबदबा रहा। शिकोहाबाद, आगरा, फीरोजाबाद, इटावा, अलीगढ़ सहित लगभग 60 बच्चों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

रविवार को आयोजित फाइनल राउंड ने मैनपुरी के प्रतिभागियों ने बाजी मारी। इसमें सोनल यादव ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर अव्वल स्थान हासिल किया। वहीं रिया चौहान ने दूसरा और अनुज वर्मा ने तीसरा स्थान पाप्त किया। सभी प्रतिभागियों ने फिल्मी और नॉम फिल्मी गीतों पर डांस कर जलवा बिखेरा। गीतों पर नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। प्रतिभागियों ने एक से बढ़कर एक डांस प्रस्तुत कर किए।
कार्यक्रम के मैनेजर साकिव अनवर चिश्तिी, सत्यम वर्मा, आस्था तोमर, मेघा त्रिपाठी, मोहित पचौरी आदि ने फाइनल में विजेता रहे प्रतिभागियों पुरस्कार वितरित किए। इस मौके पर विनोद शर्मा, मोहम्मद राशिद पाशा, मोहित, प्रिंस कश्यप, अमित अंबेश, आरिफ, जयदीप, आलोक, जीतू, रवि, आशीश, चंद्रकांत, गुलशन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें