फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: फॉल्ट उड़ा रहा बिजली ...गर्मी दे रही परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। फॉल्ट के कारण बिजली का करंट उड़ रहा है। रविवार को बिजली आपूर्ति कई बार बाधित रहने से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। देवी रोड उपकेंद्र क्षेत्र में पेड़ों की छंटाई के चलते सुबह आठ से 11:30 बजे तक आपूर्ति बंद रही। सुबह करीब पांच बजे देवी रोड फीडर में फॉल्ट होने से छह बजे तक बिजली गुल रही।
विज्ञापन


देवी रोड क्षेत्र में ही दोपहर करीब 3:30 बजे मेन सप्लाई फेल होने से आपूर्ति फिर से ठप हो गई। कर्मचारियों ने फॉल्ट दुरुस्त करने के बाद शाम 5:48 बजे बिजली सप्लाई सुचारू की। एक ही दिन में कई बार आपूर्ति बाधित होने से उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ी। वहीं, पावर हाउस उपकेंद्र क्षेत्र के राधारमन रोड पर ट्रांसफॉर्मर में आग लगने से फॉल्ट हो गया।

कर्मचारियों ने करीब एक घंटे में मरम्मत कर आपूर्ति सुचारू की। दोपहर करीब तीन बजे खरपरी फीडर में फॉल्ट से 33केवी मेन सप्लाई फेल हो गई। कर्मचारियों ने आधे घंटे में फॉल्ट ठीक कर 3:30 बजे आपूर्ति बहाल कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें