फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: पिता-पुत्र बना रहे थे अवैध असलहे, तीन लोग गिरफ्तार

Fri, 12 Jun 2026 11:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो6 तमंचा बनाते पकड़े तीनों पिता-पुत्र। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। कस्बा औंछा में जसराना रोड पर एक मकान की आड़ में पिता-पुत्र अवैध असलहे बना रहे थे। पुलिस ने सूचना के आधार पर तीन लोगों को बृहस्पतिवार रात गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 10 बने तमंचा, कई अधबने, उपकरण आदि बरामद किए। शुक्रवार को एसपी ग्रामीण अभिषेक तिवारी ने कार्रवाई के संबंध में जानकारी दी।
विज्ञापन

एसपी ग्रामीण ने बताया कि थाना प्रभारी चंद्रपाल सिंह को सूचना मिली थी कि क्षेत्र में अवैध असलहा का निर्माण किया जा रहा है। असलहा बनाने वाले क्षेत्र के ही रहने वाले हैं। इस सूचना पर थाना प्रभारी ने पुलिस टीमों का सक्रिय कर दिया। बृहस्पतिवार रात को सूचना मिली कि जसराना रोड पर एक मकान की आड़ में कुछ लोग अवैध असलहा बना रहे हैं। इस सूचना पर प्रभारी ने पुलिस बल के साथ बताए गए स्थान पर दबिश दी।
पुलिस को देख अवैध असलहा बना रहे लोग भागने लगे। मगर तीनों कारीगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिए। पूछताछ करने पर अपने नाम अशोक कुमार, प्रिंस और पवन निवासी कस्बा औंछा बताया। मौके से पुलिस को 10 बने तमंचा 315 बोर, तमंचा बनाने में प्रयोग होने वाले पाइप, ग्राइंडर मशीन आदि बरामद हुई। शुक्रवार को पुलिस ने गिरफ्तार लोगों को न्यायालय में पेश किया, वहां से जेल भेजा गया।
विज्ञापन

-
पिता से सीखी तमंचे बनाने की कारीगरी
थाना औंछा पुलिस ने अवैध असलहा बनाने वाले जिन तीन लोगों की गिरफ्तारी की है वह पिता-पुत्र हैं। पकड़े गए प्रिंस और पवन ने पिता अशोक कुमार से ही तमंचा बनाने की कारीगरी सीखी थी। इसके बाद पिता-पुत्र साथ मिल कर इस अवैध धंधे को आगे बढ़ाने लगे। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए अशोक ने बताया कि दिन में वह लोग मजदूरी व अन्य कार्य करते थे, रात के समय तमंचा बनाते थे। ग्राहकों को ढूंढ कर उन्हें तमंचा बेच कर काफी समय से जीविका चला रहे थे। अशोक पर पूर्व में तीन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें