फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दो बेटियों के बाप का कारनामा...पत्नी को घर से निकाला, दूसरी बार बना दुल्हा; घर ले आया नई दुल्हनिया

Tue, 11 Feb 2025 12:40 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

दो बेटियों के पिता की करतूत ने पत्नी के होश उड़ा दिए। पति ने उसे घर से निकाल दिया। इसके बाद चुपके से दूसरी शादी कर ली। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
 
विज्ञापन
दूल्हा - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव जटपुरा की एक महिला को पति ने प्रताड़ित कर घर से निकाल दिया। बिना तलाक दिए ही दूसरी शादी कर ली। पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पीड़िता सोनी सिंह ने बताया कि 27 जनवरी 2019 को उनकी शादी थाना क्षेत्र के गांव किशोरपुर निवासी अवनीश सिंह के साथ हुई है। शादी के कुछ दिन बाद ही दहेज की मांग को लेकर पति अवनीश, सास मंजुला, ससुर मलिखान, जेठ आदेश कुमार व जेठानी देवकी उसे प्रताड़ित करने लगे। इस दौरान उन्होंने दो पुत्रियों को भी जन्म दिया।

पुत्रियां होने के बाद ससुरालीजन ने उन्हें पीटने के बाद घर से बाहर निकाल दिया। वह इस समय पिता के साथ मायके जटपुरा में रह रही हैं। रिश्तेदार विपिन निवासी दुर्गापुर थाना भोगांव व विनय निवासी रंपुरा थाना एलाऊ ने बताया कि उनके पति अवनीश ने दूसरी शादी कर ली है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें