फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: बिजली के स्मार्ट मीटर के विरोध में कलेक्ट्रेट में किसानों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। भारतीय किसान यूनियन हरपाल गुट के पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट स्थित तिकोनिया पार्क पर प्रदर्शन किया। बिजली के स्मार्ट मीटर के विरोध में किए गए धरना प्रदर्शन में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी हरपाल सिंह ने कहा कि स्मार्ट मीटर किसानों के साथ धोखा है। सरकार इस निर्णय को तत्काल वापस ले।
विज्ञापन



उन्होंने आरोप लगाया कि प्रीपेड स्मार्ट मीटर में ज्यादा खपत आ रही है। इसमें ऐसी तकनीकी लगा दी है कि जो उपभोग के मुकाबले ज्यादा यूनिट बता रही है। सरकार इस निर्णय को वापस ले और असली खपत बताने वाले विद्युत मीटर लगवाए। किसानों को इन पर बिल्कुल भरोसा नहीं है। इसके अलावा किसानों ने प्रदर्शन में फसल के लिए उचित न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित करने और उचित कानून बनाने की मांग की। उन्होंने बताया कि बाजरा का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2750 रुपये निर्धारित किया गया था, लेकिन इसके बाद भी किसानों को 1700 से 1800 रुपये में बेचने को मजबूर किया गया। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की समस्याओं का निस्तारण करे। यदि समय रहते किसानों की समस्याओं का निस्तारण नहीं किया गया तो एक बड़ा आंदोलन होगा।
इस अवसर पर फर्रुखाबाद के जिलाध्यक्ष प्रमोद कठेरिया, शिवराम सिंह, धीरेंद्र सिंह, सर्वेश माथुर, झुन्नीलाल वर्मा, नेम सिंह वर्मा, पंचम सिंह, कुसमा देवी, प्रेमचंद्र, पूजा सागर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें