फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: अमेरिका के साथ ट्रेड डील से किसान आक्रोशित

Tue, 23 Jun 2026 10:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। भारतीय किसान यूनियन श्रमिक जन शक्ति के पदाधिकारी मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां पर उन्होंने भारत सरकार और अमेरिका के बीच ट्रेड डील पर हस्ताक्षर करने का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी को राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अखिलेश क्रांतिकारी ने बताया कि अमेरिका ट्रेड डील को तत्काल रद्द किया जाए। अमेरिका ट्रेड डील से किसानों के हितों पर कुठाराघात होगा। सस्ते आयात से देशी उद्योग बर्बाद होगा। जिसके कारण रोजगार, स्वाभिमान और आत्मनिर्भर भारत की योजना भी प्रभावित होगी।
जिला अध्यक्ष अतुल यादव ने कहा कि हम किसान और मजदूर एक हैं। अपने अधिकारों के लिए एकजुट है। उन्होंने कहा कि यदि भारत सरकार अमेरिका के साथ ट्रेड डील पर हस्ताक्षर कर देगी तो हमारा संगठन उग्र तरीके से धरना प्रदर्शन और आमरण अनशन करने से पीछे नहीं हटेगा। इस दौरान राधाशरन प्रदेश प्रभारी, लक्ष्मी यादव जिलाध्यक्ष महिला सभा, हरिशंकर शर्मा ,कप्तान सिंह, ओमकार सिंह, रामाधार शर्मा, नवीन यादव आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें