फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान समस्याओं का शीघ्र किया जाए समाधान

Mon, 29 Aug 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
ज्ञापन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
किसानाें की समस्याओं का समाधान कराने के लिए भाकियू ने आंदोलन करने का निर्णय लिया है। समस्याओं को लेकर यूनियन 11 सितंबर को चक्का जाम करेगी। सोमवार को यूनियन ने 10 सूत्रीय मांगों के संबंध में ज्ञापन डीएम को सौंपा।
विज्ञापन


सोमवार को भाकियू भानू गुट के पदाधिकारी और कार्यकर्ता सोमवार को कलक्ट्रेट पहुंचे। डीएम को ज्ञापन देकर कहा बेवर मझोला से कन्नौज रजबहा तक भूमि अधिग्रहीत का मुआवजा किसानों को अभी तक नहीं मिला है। रजबहा पर पुलियों का अभी तक निर्माण नहीं हुआ है। गल्ला मंडी मेें किसानों को 6 आर नहीं दी जा रही है। किसानों के अनाज के लिए नियमित सुरक्षाकर्मी नहीं हैं। नीलामी चबूतरों पर अवैध कब्जे हैं। सड़कों की हालत खराब है। लाइसेंसी व्यापारियों को पक्की दुकानें दी जाएं। बेवर क्षेत्र की जर्जर विद्युत लाइनें बदलवाई जाएं। बेवर क्षेत्र की 250 बीघा किसानों की फसल जलमगभन है। लेकिन पानी के निकास की कोई व्यवस्था नहीं है। टूटी सड़कों का अभी तक डामरीकरण नहीं किया गया है। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष आकाश प्रताप सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग गुप्ता, जिलाध्यक्ष राहुल कुमार सिंह, अनिल सिंह, शेर सिंह, अनिल यादव, जितेंद्र पाल सिंह, विपिन कुमार गुप्ता, अखिलेश गुप्ता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें