फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: किसान की करंट लगने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दन्नाहार। थाना क्षेत्र के गांव रठेरा में घर के बाहर काम कर रहे एक किसान की विद्युत करंट से मौत हो गई। उन्हें परिजन गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, यहां डॉक्टर ने जांच के बाद किसान को मृत घोषित कर दिया। थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

गांव रठेरा निवासी जीत सिंह (52) पुत्र दिवंगत श्रीकृष्ण सोमवार की सुबह करीब 10 बजे घर के बाहर काम कर रहे थे। इसी दौरान श्रीकृष्ण हाईटेंशन की लाइन के तारों की चपेट में आ गए। परिजन आनन-फानन में उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजन को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें