फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: करंट से तड़पते कुत्ते को बचाने भागा किसान, गंवा बैठा जान; खेत पर कर रहे थे काम... यूं खीचकर लाई मौत

Tue, 06 Aug 2024 06:52 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में करंट से तड़पते कुत्ते को बचाने के लिए किसान भागकर पहुंचा। कुत्ते को तो न बचा सका खुद की भी जान गंवा बैठा। वह खेत पर काम कर रहा था। भागकर बचाने गया था। 
विज्ञापन
करंट लगने से मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में बिजली के खंभे में लगे सपोर्ट तार में करंट आ गया। इसकी चपेट में आकर एक कुत्ता तड़पने लगा। खेत पर काम कर रहे किसान ने देखा तो उसे बचाने के लिए भागा। बताने के प्रयास में उसे भी करंट लग गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके घटना के बारे में जानकारी ली।

विज्ञापन


मामला करहल तहसील क्षेत्र के गांव राजपुर का है। गांव निवासी किसान रंजीत (28) मंगलवार की दोपहर खेत पर काम कर रहे थे। तभी पास में लगे बिजली के खंभे में लगी खेंच में प्रवाहित करंट से एक कुत्ता तड़पने लगा। कुत्ते को करंट लगता देख जब रंजीत बचाने के लिए गए तो वह भी खेंच में आ रहे करंट की चपेट में आ गए। 

कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई। साथ ही कुत्ते की भी मौत हो गई। आसपास खेत में काम रहे लोगों ने मृतक के परिजन को जानकारी दी। जानकारी मिलने के बाद रोते बिलखते परिजन खेत पर आ गए। इस बीच सूचना पर प्रभारी निरीक्षक ललित भाटी भी पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। मृतक के परिजन से घटना के बारे में जानकारी ली। मृतक के परिजन से शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के लिए कहा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें