फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri: एचटी लाइन के तार से छू गया किसान, करंट लगने से मौत; छत से बांस उतारते समय हुआ हादसा

Sun, 23 Jun 2024 08:05 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

किसान छत के ऊपर से गुजरी एचटी लाइन के तार से छू गया। करंट लगने से उसकी मौत हो गई। छत से बांस उतारते समय हादसा हुआ। 
विज्ञापन
रजनेश दिवाकर की फाइल फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में रविवार की सुबह हाईटेंशन लाइन के तार से छूने से किसान की मौत हो गई। खबर मिली तो परिजन में चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। लोग पीड़ित परिजन को ढांढस बंधाते रहे। छत से बांस उतारते समय हादसा हुआ।

विज्ञापन


घटना औंछा थाना क्षेत्र के ईकरी गांव की है। गांव निवासी रजनेश दिवाकर (36) के घर में रविवार की सुबह मजदूर काम कर रहे थे। रजनेश पास ही अपने दूसरे मकान में छत पर रखे बांस निकालने के लिए गया था। छत पर रखे बांस निकालने के दौरान किसी तरह से गीला बांस ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के तार से छू गया। 

करंट की चपेट में आकर रजनेश अचेत होकर छत पर ही गिर गया। जानकारी होने के बाद घर में अफरातफरी मच गई। आनन-फानन परिजन किसान को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजन में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें