फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बारिश ने धान की फसल कर दी बर्बाद....मंजर देख किसान पर टूटा दुखों का पहाड़, फंदा लगाकर दे दी जान

Mon, 22 Sep 2025 10:29 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी के किशनी क्षेत्र के गांव परतापुर में किसान का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। परिजनों ने बताया कि अधिक बारिश होने की वजह से धान की फसल खराब हो गई, जिस वजह से किसान सदमे में आ गया।
विज्ञापन
मृतक किसान का फाइल फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के किशनी के गांव परतापुर के रहने वाले किसान का शव रविवार सुबह पेड़ पर फंदे से लटका मिला। ग्रामीणों ने बताया कि धान की फसल अधिक बारिश की वजह से बर्बाद हो गई थी। इसी बात से आहत किसान ने जान दे दी।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव परतापुर के रहने वाले 42 वर्षीय उमेश यादव ने इस बार धान की फसल की थी, फसल तैयार हो चुकी थी। कटाई हो पाती, इससे पहले ही बारिश में फसल बर्बाद हो गई। शनिवार की रात को उमेश खेत पर रखवाली के लिए गए थे। रविवार की सुबह परिजन को सूचना मिली कि उनका शव खेत में लगे पाकर के पेड़ पर फंदे से लटका हुआ है।

खबर मिलते ही पत्नी मीरा व परिजन रोते बिलखते हुए खेत पर पहुंचे। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक ललित भाटी ने गांव पहुंच कर जानकारी ली। ग्रामीणों का कहना है कि धान की फसल बर्बाद होने की वजह से उमेश आहत थे। संभवत: इसी वजह से उन्होंने खुदकुशी की है। रविवार को किशनी पुलिस ने किसान के शव का पोस्टमार्टम कराया। घटना के बाद घर में मातम छाया हुआ है।
विज्ञापन


एसडीएम किशनी गोपाल शर्मा ने बताया कि लेखपाल को भेजकर रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट आने के बाद पीड़ित परिवार को संभावित सहायता दिलाने का प्रयास किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें