फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सीने में धंसी थी गोली... खून की उल्टियां कर रहा था बेटा, परिजन लेकर पहुंचे अस्पताल; हकीकत सुन रह गए सन्न

Thu, 18 Jan 2024 07:00 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में युवक के सीने में गोली धंसी थी। वह खून की उल्टियां कर रहा था। परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। यहां हकीकत सुन सन्न रह गए। 
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती घायल कृष्णकांत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में बृहस्पतिवार की दोपहर युवक खून की उल्टियां करने लगा। उसे खून की उल्टी करते देख परिजन आनन-फानन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां जांच में पता चला कि उसके सीने में गोली लगी है। यह सुन परिजन के होश उड़ गए। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन की ओर से कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है। 

विज्ञापन


घटना कोतवाली क्षेत्र के भोजपुरा गांव की है। गांव निवासी कृष्णकांत (32) बृहस्पतिवार की दोपहर घर के कमरे में था। घर के सभी लोग छत पर थे। छत से नीचे आए तो देखा कि कृष्णकांत खून की उल्टियां कर रहा था। परिजन  उसे लेकर आनन-फानन जिला अस्पताल पहुंचे। यहां हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज, सैफई के लिए रेफर कर दिया।

चिकित्सकों ने बताया कि उसके सीने में गोली लगी है। यह सुनकर परिजन सन्न रह गए। वहीं परिजन का कहना है कि घर के सभी लोग छत पर थे। उन्होंने गोली चलने की कोई आवाज नहीं सुनी। खून की उल्टी करता देख उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। युवक को गोली लगने को लेकर परिजन कोई जानकारी नहीं दे सके। अस्पताल प्रबंधन की ओर से मीमो भेजकर पुलिस को घटना की जानकारी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें