फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: तारापुर भोगांव मार्ग की मरम्मत कराएगा लोक निर्माण विभाग

Wed, 17 Jan 2024 11:32 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। तारापुर भोगांव मार्ग की मरम्मत का काम होगा। लोक निर्माण विभाग 37 लाख की लागत से काम कराएगा। तीन महीने में काम पूरा कराने का लक्ष्य तय किया गया है। औपचारिकताएं पूरी होने के बाद विभाग द्वारा काम शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन


मैनपुरी कुसमरा मार्ग पर स्थित तारापुर से भोगांव के लिए एक सपर्क मार्ग जाता है। यह मार्ग क्षेत्र के 12 गांवों को जोड़ता है। तारापुर से सलेमपुर पड़ीना होते हुए यह मार्ग भोगांव में जीटी रोड पर मिलता है। यह मार्ग बदहाल हालत में है। मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे होने के साथ ही सड़क के किनारे भी कट चुके हैं। सउ़क पर गड्ढे होने तथा किनारे कटे होने से बारिश के मौसम में राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

क्षेत्र के कई गांव के किसान इसी मार्ग से अपनी फसलों को बेचने के लिए भोगांव मंडी में भी जाते हैं। दूरी कम होने के कारण क्षेत्र के लोग तहसील भोगांव जाने के लिए इसी मार्ग का प्रयोग करते हैं। लोक निर्माण विभाग ने इस मार्ग की मरम्मत तथा समतलीकरण कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। समतलीकरण और मरम्मत का काम 37 लाख की लागत से होगा। काम शुरू कराने के लिए विभाग ने प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें