फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाचते-गाते हुए भक्त पहुंचे फलाहारी आश्रम

Mon, 27 Mar 2017 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
नाचते-गाते हुए भक्त पहुंचे फलाहारी आश्रम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी नगरिया बाईपास पर स्थिति फलाहारी आश्रम पर नवदुर्गा महोत्सव का शुभारंभ श्री श्री 1008 सदगुरुदेव दयालू जी महाराज के सानिध्य में हुआ। इस मौके पर नगर के भीमसेन मंदिर से फलाहारी आश्रम तक मां भगवती की शोभायात्रा निकाली गई। इसमें माता-बहनों ने पूजा अर्चना कर 151 कलश सिर पर रखे और माता के भजन व लंगुरिया गाते हुए भीमसेन मंदिर से प्रस्थान किया।
विज्ञापन


सोमवार को निकाली कलश यात्रा की कई जगह फूल माला चढ़ाकर आरती की गई। कलश यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। यात्रा भीमसेन मंदिर से आरंभ होकर करहल रोड, संता-बसंता चौराह, सिटी पोस्ट ऑफिस, लेनगंज, घंटाघर चौराहा से कटरा मोहल्ला से ताल दरवाजे होते हुए फलाहारी आश्रम बाईपास नगरिया पर पहुंची। आश्रम पर कलश स्थापित किए गए। माता की आरती कर भंडारे का आयोजन किया। शोभायात्रा में कमेटी के महेंद्र कुमार वर्मा, उमाशंकर वर्मा, ओमकार वर्मा, सिद्धगोपाल वर्मा, अजयपाल सिंह यादव, प्रदीप कुमार गुप्ता, उमाशंकर शुक्ला, प्रवेंद्र कुमार उपाध्याय, पिंकू उपाध्याय, अरुणेश सक्सेना आदि ने सहयोग किया। आयोजकों ने बताया कि 28 मार्च से चार अप्रैल तक नित्य सुबह यज्ञ होगा, सायंकाल दुर्गा सप्तसती का पाठ और अष्टमी को 31 कुंडीय यज्ञ व पांच अप्रैल (नवमीं) को सुबह भंडारा एवं रात्रि को भगवती का जागरण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें