फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसओजी टीम का सदस्य बताकर व्यापारी के बैग की ली तलाशी, 50 हजार रुपये उड़ाए

Fri, 07 Sep 2018 01:16 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा/मैनपुरी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : file
विज्ञापन
मैनपुरी के कुरावली के व्यापारी के साथ आगरा में ठगी हो गई। व्यापारी से दो युवकों ने पुलिसकर्मी बनकर 50 हजार पार कर दिए। तलाशी के नाम पर हुई ठगी का शिकार व्यापारी वापस लौट आया। 
विज्ञापन


कस्बे में मंदिर महाराज जी बाबा के पास निवास कर रहे व्यापारी सौरभ जैन की सदर बाजार में दुकान है। बुधवार को वह आगरा दुकान के लिए सामान खरीदने गए थे। वापस लौटते समय आगरा में जब वह विश्वविद्यालय के पास स्थित पालीवाल पार्क के पास पहुंचे, तभी एक अपाचे पर सवार दो युवकों ने उन्हें रोक लिया। 

पीड़ित के अनुसार खुद को एसओजी टीम का सदस्य बताते हुए युवकों ने सामान की तलाशी ली। कंधे पर टंगे बैग की तलाशी ली और फिर वहां से चले गए। बाइक सवारों के जाने के बाद जब व्यापारी ने बैग देखा तो उसमें रखे 50 हजार रुपये गायब थे। ठगी होने के बाद व्यापारी निराश होकर वापस घर लौट आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें