फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईवीएम में बैलेट पेपर लगाने का हुआ काम

Thu, 09 Feb 2017 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
ईवीएम में बैलेट पेपर लगाने का हुआ काम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वीन मंडी परिसर में गुरुवार को ईवीएम में बैलेट पेपर लगाए गए। सभी विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशियों के प्रतिनिधि तथा राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। रिटर्निंग आफीसरों के अलावा प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। ईवीएम में बैलेट पेपर लगाने का काम 10 फरवरी को भी होगा।
विज्ञापन


विधानसभा सामान्य निर्वाचन में नियुक्त कार्मिकों का प्रशिक्षण 10 से 12 फरवरी तक होगा। प्रशिक्षण से अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।

प्रभारी अधिकारी कार्मिक सीडीओ विजय कुमार गुप्ता ने बताया 10 फरवरी को सुबह 9:30 बजे से दोपहर एक बजे तक पार्टी संख्या एक से 360 तक, दोपहर दो बजे से सायं 5:30 बजे तक पार्टी संख्या 361 से 720 तक, 11 फरवरी को सुबह 9:30 बजे से दोपहर एक बजे तक पार्टी संख्या 721 से 1080 तक, दोपहर दो बजे से सायं 5:30 बजे तक पार्टी संख्या 1081 से 1440 तक तथा 12 फरवरी को सुबह 9:30 बजे से दोपहर एक बजे तक पार्टी संख्या 1441 से 1731 तक सुदिति ग्लोबल एकेडमी में होगा। सभी मतदान कार्मिक अपनी पार्टी संख्या के अनुसार प्रशिक्षण में समय से भाग लें। यदि कोई कार्मिक प्रशिक्षण में अनुपस्थित होगा तो उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराते हुए विभागीय कार्रवाई होगी। मतदान कार्य में नियुक्त सभी कार्मिक अपने डाक मतपत्र का प्रयोग प्रशिक्षण स्थल पर बनाए गए फैशिलिटेशन सेंटर पर करेंगे। कार्मिक प्रपत्र-12 में अपनी विधान सभा, भाग संख्या एवं मतदाता सूची क्रमांक पूर्ण रूप से भरकर अपने मतदाता पहचान पत्र या अन्य विकल्प लाएं और अपने मताधिकार का प्रयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें