फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्येक व्यक्ति को लगाने चाहिए पांच पौधे

Wed, 20 Jul 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
पौधे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नगरपालिका परिषद द्वारा नगला कीरत स्थित अंबेडकर मूर्ति से लेकर हसनपुर जाने वाले मार्ग तो 220 पौधे रोपे गए। कार्यक्रम का शुभारंभ पालिकाध्यक्ष और ईओ ने पौधा लगाकर किया। 
विज्ञापन


पालिकाध्यक्ष साधना गुप्ता ने कहा कि उनका प्रयास रहेगा शहर को हराभरा बनाया जाए। साथ ही ग्रीन यूपी और क्लीन यूपी के सपने को साकार किया जाए। उन्होंने कहा कि इस कार्य में आम व्यक्ति को भी आगे आना चाहिए। तभी शहर हराभरा दिखेगा। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में पांच पौधे अवश्य रोपने चाहिए। 
ईओ रामपाल यादव ने कहा कि पौधे हमारे जीवन में बहुत महत्व रखते हैं। पौधों से हमें आक्सीजन मिलती है। यदि आक्सीजन मिलनी बंद हो जाए तो जीवन भी कुछ क्षणों में समाप्त हो जाएगा। इस दौरान नगला कीरत से लेकर हसनपुर जाने वाले मार्ग तक 220 पौधे रोपे गए। इस मौके पर सतीश बाबू, मयंक जैन, अनिल कुमार यादव, रामौतार, मीरा कश्यप, मनोज कुमार गुप्ता, यूसुफ, जगदीश आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें