फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: सरकारी योजनाओं का सभी को मिल रहा लाभ

Wed, 24 Dec 2025 11:31 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो 10 बैठक में पात्र महिला को सम्मानित करते ब्लॉक प्रमुख। संवाद
विज्ञापन
घिरोर। ब्लॉक के सभागार में ब्लॉक प्रमुख की अध्यक्षता में बुधवार को बैठक हुई। बीडीसी सदस्य, ग्राम प्रधान, सचिव के साथ अधिकारियों ने भाग लिया। अधिकारियों ने पंचायत प्रतिनिधियों को योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन

बैठक में ब्लॉक प्रमुख सत्यपाल सिंह यादव ने कहा कि ग्रामीण आवास, शौचालय, सीसी मार्ग, नाला निर्माण का लाभ सभी को मिला है। किसी ग्राम पंचायत में समस्या है तो बताया जाए। जिला पंचायत सदस्य सुजान सिंह यादव ने कहा कि अगर किसी गांव में कहीं भी शेष कार्य नहीं हो सके हैं तो उन्हें जल्द से जल्द पूर्ण कराने का प्रयास करेंगे।
ब्लाॅक मिशन प्रबंधक धर्मवीर सिंह ने बताया कि ब्लाॅक की सभी ग्राम पंचायतों में समूह संचालित हो रहे हैं। एडीओ पंचायत रामकुमार ने बताया कि ग्राम पंचायतों में विकास कार्य पंचायती राज विभाग करा रहा है। चिकित्सा अधीक्षक प्रवीण कुमार, पीडी सतेंद्र कुमार, एसडीओ आईएसबी हीरालाल, एपीओ दीपक चौधरी, आदित्य नाथ, अनीता सिंह, रंजना देवी, ग्राम प्रधान शीलेश यादव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें