फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सम्मेलन में हर बूथ से दस युवाओं को लाने पर जोर

Fri, 25 Nov 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
सम्मेलन में हर बूथ से दस युवाओं को लाने पर जोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रदेश में सपा की गुंडई से परेशान जनता इस बार भाजपा की सरकार बनवाएगी। भाजपा की नीतियां जन हित में रही हैं। यह बातें भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री रामनरेश अग्निहोत्री ने शुक्रवार को बेवर और सुल्तानगंज मंडल के कार्यकर्ताओं की बैठक में कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिला युवा सम्मेलन की तैयारियां की जा रही हैं। सभी को सम्मेलन में हर बूथ से कम से कम 10 युवाओं को लाना है। मंडल अध्यक्ष हर बूथ पर 10 युवाओं की टोली तैयार करें। सेक्टर संयोजक सेक्टर पर टीम तैयार कर सम्मेलन की सफलता के लिए अभी से जुट जाएं। सम्मेलन में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशवदेव मौर्य भाग लेंगे। इस मौके पर युवा सम्मेलन संयोजक गौतम चौहान, प्रदीप चौहान, राहुल राठौर, सौरभ दुबे, विजयसिंह बैस, अन्नू बैस, गौतम कठेरिया, यतेंद्र गुप्ता, राजीव पांडेय, कैलाश वर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें