मैनपुरी। समाजवादी पार्टी की अधिकृत प्रत्याशी संध्या यादव जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित हो गई है। शुक्रवार को अध्यक्ष पद के नामांकन के दिन संध्या यादव ने पर्चा दाखिल किया। इसके बाद जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्रपाल सिंह ने उन्हें एनओसी दे दी। वहीं प्रमाण पत्र सात जनवरी को दिया जाएगा। इससे पूर्व संध्या यादव सैकड़ों समर्थकों को के साथ जुलूस के रूप में कलक्ट्रेट पहुंचीं।
भारौल से संध्या यादव पति अनुजेश प्रताप सिंह और सास उर्मिला यादव व सैकड़ों समर्थकों के साथ वाहनों में सवार होकर पूर्वाह्न 11:30 बजे रवाना हुए। वहीं दोपहर एक बजे के लगभग सपा कार्यालय पहुंचीं। वहां पर हवन पूजन के बाद एक बार फिर दर्जनों वाहनों और सैकड़ों समर्थकों के साथ कलक्ट्रेट की ओर रवाना हुईं। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग पैदल ही उनके साथ चल रहे थे। दोपहर लगभग दो बजे उनका काफिला कलक्ट्रेट पहुंचा। इससे पहले ही सांसद तेज प्रताप यादव और अन्य सपा नेता पहुंच चुके थे। बेबी यादव के पहुंचते ही सांसद और अन्य लोग उनके साथ जिला निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय में चले गए।
वहां बेबी यादव ने तीन सेटों में नामांकन पत्र दाखिल किया। पहले सेट में प्रस्तावक आशुतोष यादव उर्फ बिल्लू रहे। वहीं दूसरे और तीसरे सेट में क्रमश: ऋषि यादव और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुमन यादव प्रस्तावक रहीं। शाम लगभग चार बजे जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्रपाल सिंह ने उन्हें एनओसी प्रदान की। इसके बाद संध्या यादव और अन्य नेता लौट गए। सात जनवरी को संध्या यादव को प्रमाण पत्र दिया जाएगा। इससे पूर्व नामांकन पत्र की बिक्री का समय तीन बजे निर्धारित था। इस दौरान मात्र एक ही नामांकन पत्र बिका। संध्या यादव के अलावा किसी अन्य नामांकन पत्र खरीदा ही नहीं।
मैनपुरी/घिरोर। जिला पंचायत मैनपुरी के लिए संध्या यादव उर्फ बेबी यादव के निर्विरोध निर्वाचन होने के बाद उनका जगह-जगह अभिनंदन किया गया। उनका और उनके पति अनुजेश प्रताप यादव का मैनपुरी के अलावा घिरोर में भी अभिनंदन किया गया। घिरोर में संध्या के साथ अनुजेश प्रताप सिंह का गोल चक्कर स्थित गणेश यादव के आवास पर सम्मान किया गया। इस दौरान समाजसेवी अनिल गुप्ता, शिवकुमार शास्त्री, अमरपाल यादव, विजेंद्र यादव, संदीप यादव आदि मौजूद थे। इसके अलावा मंसाराम मिष्ठान भंडार, कार्यालय शिक्षक संघ पर भी उनका स्वागत किया गया।
फोटो