फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: दाखिल खारिज के बाद भी कब्जा नहीं छोड़ रहे अराजकतत्व

Tue, 26 May 2026 11:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो 6 जिलाधिकारी कार्यालय पर शिकायती पत्र देने पहुंची संतोषी देवी। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। गांव रठेरा निवासी संतोषी देवी मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंची। यहां उन्होंने जिलाधिकारी और पुलिस कप्तान को एक शिकायती पत्र सौंपा। इसमें कहा गया है कि उसकी जमीन पर दाखिल खारिज के बाद भी अराजकतत्व कब्जा नहीं छोड़ रहे हैं।
विज्ञापन

संतोषी देवी ने अधिकारियों से की शिकायत में कहा कि किशनी तहसील क्षेत्र के गांव कुंदनपुर मौजा ऊंचा इस्लामाबाद में उसने महेंद्र सिंह पुत्र बाबूराम से जमीन का बैनामा कराया था। जिसका दाखिल खारिज भी हो चुका है। कुछ अराजकतत्वों ने संबंधित जमीन पर कब्जा कर रखा है। पीड़िता ने कहा कि कब्जा हटवाने के लिए वह कई बार अधिकारियों को शिकायती पत्र दे चुकी हैं लेकिन उसे न्याय नहीं मिल पा रहा है। पीड़िता ने अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें