फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा ने मैनपुरी को 188 रनों से हराया

Sat, 31 Dec 2016 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
इटावा ने मैनपुरी को 188 रनों से हराया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शिक्षाविद सतीश चंद्र दीक्षित स्मृति अखिल भारतीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन हुआ। उद्घाटन मैच का शुभारंभ डीएम चंद्रपाल सिंह ने एसडीएम भोगांव संदीप कुमार को गेंद फेंक कर एवं शिक्षाविद् सतीश चंद्र दीक्षित के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। एक तरफा उद्घाटन मैच में इटावा ने मैनपुरी को 188 रनों से करारी शिकस्त देते हुए अपने अगले मैच में अलीगढ़ से खेलने का मौका पा लिया।
विज्ञापन


शनिवार को नेशनल महाविद्यालय के क्रीड़ा मैदान पर खेले गए उद्घाटन मैच में इटावा के कप्तान इरसाद बेग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम के ओपनर बल्लेबाज इरसाद बेग अक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 30 गेंदों ने 47 रन बनाए। टीम की ओर से आसिफ इकबाल ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए 32 गेंदों में छह गगनचुंबी छक्के एवं चार चौकों की मदद से 90 रन बनाए। इटावा की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों मे 235 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी मैनपुरी की पूरी टीम 47 रन ही बना सकी। मैन ऑफ दी मैच आसिफ इकबाल को दिया गया। मैच में निर्णायक की भूमिका शिविर मल्होत्रा व वीपी सिंह ने निभाई। मैच का आंखों देखा हाल आमिर रियाज व मुकेश सक्सेना ने सुनाया। इस मौके पर अस्तेंद्र गुप्ता, रवनीश दुबे, रामौतार यादव, अमित मिश्रा, अजय यादव, अनिल यादव, राजा ठाकुर, निखिल मिश्रा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें